फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को साथ लेकर चुराईं 100 कारें, दंपती सहित चार गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2019 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बीटा-2 थाना पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसका सरगना पत्नी को साथ लेकर कारें चुराता था। पुलिस ने दंपती समेत गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने 100 से अधिक वाहन चुराकर उनके पार्ट्स जहांगीरपुर के कबाड़ी को बेच दिए थे। आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर पुलिस ने चार कारें, कई कारों के पार्ट्स आदि सामान बरामद किया है।

सीओ श्वेताभ पांडे ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए थे। बीटा-दो थाना प्रभारी अजय कुमार और एच्छर चौकी प्रभारी पटनीश कुमार की टीम ने शुक्रवार को नटों की मढ़ैया गोलचक्कर से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शाहिद उर्फ सईद व उसकी पत्नी रुखसार के रूप में हुई। 
विज्ञापन


दंपती भड़बूजा वाली मस्जिद के पास सूरजपुर के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल सेक्टर सिग्मा में रह रहे थे। बाकी दो आरोपियों की पहचान सूरजपुर के ही रमजानी और जहांगीरपुर के सुफियान के रूप में हुई। 

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह शहर के विभिन्न इलाकों से कार चोरी कर सेक्टर सिग्मा-4 स्थित एक खाली मकान में लाकर छिपा देते थे। इसके बाद यहां काटकर उसके पार्ट्स कबाड़ी को बेचते थे।

ऐसे करते थे वाहन चोरी

एच्छर चौकी प्रभारी पटनीश ने बताया कि सरगना शाहिद ने पहली पत्नी को छोड़कर रुखसार से निकाह कर लिया था। शाहिद दो-तीन बार वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसने रुखसार को भी वाहन चुराने में लगा दिया। शाहिद और दो अन्य आरोपी लोहे के एक औजार की मदद से कार का लॉक तोड़ देते थे। 

अगर, कार स्टार्ट हो जाती थी तो शाहिद, रुखसार को अपने साथ बैठाकर फरार हो जाता था। अगर, स्टार्ट नहीं होती थी तो आरोपी रस्सी से बांधकर कार को खींचकर ले जाते थे। रुखसार इस दौरान भी शाहिद के साथ कार में बैठती थी, ताकि ऐसा लगे कि कार उनकी ही है और लोग उन पर शक न कर सकें। 

खरीदारी करने वाले लोग अधिक होते थे शिकार
आरोपी वेनिस, ओमेक्स क्नॉट प्लेस आदि मॉल व साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के वाहन अधिक चुराते थे। ये ऐसी कार पर नजर रखते थे जिनके सवार इनके सामने कार खड़ी कर खरीदारी करने चले जाते थे। इससे उन्हें वारदात के लिए अधिक समय मिल जाता था। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार कारें, 18 सेट नंबर प्लेट, 22 आरसी, 14 चेसिस नबंर प्लेट कटी हुई, 13 इंजन नंबर की प्लेट, 15 सीएनजी कंप्लाइंस प्लेट, 5 पेन कार्ड, 4 पहचान पत्र, 10 आधार कार्ड, 8 डीएल, 35 छोटी-बड़ी टूल चाबी, 7 छोटे-बड़े पेचकस, 10 छोटे-बडे़ प्लास, 1 ड्रिल मशीन, 2 म्यूजिक सिस्टम आदि सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें