फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 148 पासपोर्ट, 13 मोबाइल और कार जब्त

Sun, 26 May 2019 05:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनकपुरी थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 148 पासपोर्ट, 13 मोबाइल और ठगी के पैसों से खरीदी गई एक कार जब्त की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों की पहचान पटियाला (पंजाब) निवासी इशप्रीत सिंह, पटियाला निवासी करण कुमार, उत्तम नगर निवासी पलक सचदेवा और पटियाला निवासी आकांक्षा के रूप में हुई है। पुलिस पांचवें आरोपी काका की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जनवरी में राजस्थान निवासी विजय ने जनकपुरी थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि 17 जनवरी को उसने एक विज्ञापन देखा था, जिसमें लिखा था कि जनकपुरी स्थित ब्लॉक स्टोन इमिग्रेशन सर्विस नाम की एजेंसी लोगों को कनाडा में नौकरी दिलाती है। वह एजेंसी में जाकर कर्मचारियों से मिला। कर्मचारियों ने उससे इसकी एवज में सवा लाख रुपये और पासपोर्ट लिया। बाद में पता चला कि कर्मचारी एजेंसी बंद कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि आरोपी 200 लोगों से 60 से 80 लाख रुपये की ठगी कर फरार हुए हैं। पुलिस टीम ने एजेंसी के नंबरों की जांच की। पता चला कि सभी नंबर फर्जी पते पर लिए गए थे। तकनीकी जांच और मुखबिरों से पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी पंजाब भाग गए हैं। पुलिस ने जांच करते हुए सभी आरोपियों को जीरकपुर और पटियाला से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें