फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं से मारपीट में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू रक्षा दल से जुड़े होने का दावा कर रहे थे आरोपी
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीयू मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं के साथ हाथापाई करने के मामले में हिंदू रक्षा दल के सदस्य होने का दावा करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद हुई हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रमन सैनी (50), विवेकानंद उर्फ विवेक (32), कपिल कुमार (27) और रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू (35) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वायरल वीडियो का सटीक स्थान तत्काल पता नहीं चल पाया था। सूत्रों ने बताया कि बाद में की गई जांच और सत्यापन के दौरान शहर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि घटना में कथित तौर पर शामिल लोग कार्रवाई से बचने के लिए दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से भागने की कोशिश कर सकते हैं जिसके बाद पुलिस ने खुद कार्रवाई शुरू की। यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया है। राजनीतिक संगठनों और नेताओं से जुड़े सोशल मीडिया खातों से भी इसे साझा किया गया। इन लोगों ने वीडियो साझा की थी। भारतीय युवा कांग्रेस, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और कॉजपा से जुड़े अकाउंट से यह वीडियो साझा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें