फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रापर्टी डीलर की पीटकर हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी के विवाद में मंजीत सिंह की कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के कालकाजी में प्रापर्टी के विवाद को लेकर डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र चौधरी उर्फ रज्जी, उसकी पत्नी व दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जो उसके बेटों का दोस्त बताया जा रहा है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालकाजी स्थित एल-आठ के ग्राउंड फ्लोर पर सूर्या बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर है। बंटी समेत कई प्रापर्टी डीलर का यहां अक्सर आना जाना था। बंटी इसकी बालकनी पर छज्जा बनवा रहे थे। इसके चलते एमसीडी ने इमारत पर नोटिस चस्पा की थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। रात में एक बार तो मंजीत लौट गए थे पर थोड़ी ही देर बाद मौके पर लौटे। इस बार विवाद मारपीट तक जा पहुंचा और पिटाई के चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजेंद्र चौधरी उर्फ रज्जी का ब्याज पर पैसे देने का काम है। प्रापर्टी के कागज रखकर भी वो पैसे देता है। गोविंदपुरी में मीरा बाई मंदिर के पास उसकी परचून की बड़ी दुकान भी है। इधर, मामले में लापरवाही बरतने वाले बीट आफिसर और ड्यूटी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक विवाद होने पर लोग बीट आफिसर को फोन मिलाते रहे, पर उसका फोन रातभर नहीं उठा। एक महीना पहले स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का पर्दाफाश पुलिस ने किया था और 21 लड़कियों को बचाया था। उस मामले में बीट आफिसर पहले से विभागीय जांच के दायरे में था। वहीं ड्यूटी आफिसर भी मौके पर काफी देर से पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें