फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड के मालिक ने डाली डकैती

Tue, 17 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मौर्या एंक्लेव इलाके में टैक्सी स्टैंड के मालिक ने अपने भाई और सहयोगियों के साथ मिलकर शराब दुकान में डकैती डाली थी। सहयोगी द्वारा ठगे जाने से उसे घाटा हुआ था और रुपये की जरूरत थी। पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के मालिक और दुकान में शराब लेकर आने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त एन ज्ञान संबंदन ने बताया कि 14 मार्च तड़के पीतमपुरा स्थित एक शराब की दुकान में डकैती डाली गई थी। गार्ड राजपाल ने पुलिस को बताया कि करीब छह लोगों ने चाकू की नोंक पर उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने शराब की पेटियों को टैंपो में लाद लिया। सायरन की आवाज आने पर सभी वहां से फरार हो गए। बदमाश करीब 9 लाख की शराब अपने साथ ले गए।

पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल बुध विहार निवासी हरपाल का था। वह लारेंस रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में काम करता था। पुलिस ने पाया कि  दुकान में शराब की पेटियां पहुंचाने वाला बुध विहार निवासी दीपक भी घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के मालिक हरि सिंह से पूछताछ की। पहले तो वह इनकार करता रहा। लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके एक सहयोगी उससे ठगी कर ली थी। जिसकी वजह से उसे व्यवसाय में घाटा हुआ था। घाटा को पूर्ति करने के लिए वह अपने भाई योगेंदर, ड्राइवर दीपक के अलावा मनोज, सुरज श्रीकांत और हरपाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रविवार को पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 51 पेटी शराब और एक मोबाइल फोन मिले हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें