नई दिल्ली। गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र के जोहरीपुर वार्ड में शनि बाजार रोड एवं आसपास की लिंक गलियों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ नारियल फोड़कर विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें और गलियां लंबे समय से जर्जर हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब विकास कार्य शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। निवासियों ने मांग की है कि निर्धारित समय में काम पूरा कराया जाए और क्षेत्र में विकास की गति लगातार जारी रखी जाए। लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क और गलियों के निर्माण से इलाके की तस्वीर बदलेगी और दैनिक जीवन की समस्याएं काफी हद तक कम होंगी। संवाद