नई दिल्ली। दिलशाद कॉलोनी में बारिश के पानी को सहेजने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए मंगलवार को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शिलान्यास किया गया। सिस्टम लगने के बाद बारिश के पानी को नालियों में बहने से रोककर जमीन में पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे क्षेत्र में भूजल रिचार्ज को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड के अधिकारी, शाहदरा विधायक संजय गोयल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद