फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठे पर मिली 3 लड़कियों से कराया जाता था धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार रात कमला मार्केट इलाके में स्थित एक कोठे पर छापा मारकर तीन लड़कियों को मुक्त करा लिया। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। तीनों से जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस तीनों को फिलहाल नारी निकेतन भेजकर उनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कोठा मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक एनजीओ ने कोठा संख्या-59 पर कुछ लड़कियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा।
Trending Videos
विज्ञापन

नाबालिग की मौसी ने उसे कोठे पर बेच दिया था

पुलिस ने कोठे के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान उसे दीवार में एक तहखाना मिला। पुलिस ने उस तहखाने को तोड़कर उसमें छुपाई गई तीन लड़कियों को निकाला।

मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की पुणे की, जबकि अन्य दो नेपाल और कोलकाता की रहने वाली है। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी ने उसे कोठे पर बेच दिया था।

नौकरी दिलवाने की बात कहकर वही उसे दिल्ली लाई थी। वहीं अन्य दो लड़कियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। लड़कियों ने बताया कि एक साल से उनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें