फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, '11 साल से डिप्रेशन में हूं', सुप्रीम कोर्ट के मीडिया पार्क में खा लिया जहर

Wed, 14 Nov 2018 06:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
माता-पिता द्वारा विवाह नहीं करवाने से खफा 40 वर्षीय बेटे ने सुप्रीम कोर्ट के मीडिया पार्क में मंगलवार शाम को जहरीला पदार्थ व नींद की गोलियां खा लीं। पार्क में उसके बेहोश होकर गिरने से अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से नींद की गोलियों का खाली पत्ता मिला है। साथ ही 3 नवंबर का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है। 

इसमें लिखा है कि माता-पिता द्वारा उसका विवाह नहीं करवाने से खफा होकर यह कदम उठाया है। नोट उसने तेलंगाना पुलिस को लिखा है। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित की पहचान निजामाबाद, तेलंगाना निवासी शिवप्रसाद गुप्ता (40) के रूप में हुई। वह मंगलवार शाम को सुप्रीम कोर्ट के मीडिया पार्क में पहुंचा और जहरीला पदार्थ व नींद की गोलियां खा लीं। 

पुलिस को मौके से नींद की गोलियों का खाली पत्ता मिला है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, 11 वर्ष से डिप्रेशन में हूं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवप्रसाद की जेब से सुसाइड नोट मिला है। नोट 3 नवंबर का है और तेलंगाना पुलिस को लिखा गया है। नोट में शिवप्रसाद ने लिखा है कि माता-पिता ने उसकी शादी नहीं करवाई। 

वह बहुत दुखी है। पिछले 11 वर्ष से डिप्रेशन में है। लोग उसे पागल समझते हैं। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने शिवप्रसाद के परिजनों को सूचना दे दी है। मंगलवार देर रात तक शिवप्रसाद को होश नहीं आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें