फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः फॉरच्यूनर ने स्कूटी सवार एसएसबी जवानों को उड़ाया, हालत गंभीर

Wed, 19 Dec 2018 07:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

आरके पुरम इलाके में मंगलवार रात बेलगाम फॉरच्यूनर गाड़ी ने स्कूटी सवार एसएसबी के दो जवानों को उड़ा दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अरुमय भट्टाचार्य और राजेश कुमार को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस ने फॉरच्यूनर गाड़ी को कब्जे में लेकर राजौरी गार्ड निवासी आरोपी कार चालक हरि राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में नहीं था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार देर रात को आरके पुरम वेस्ट ब्लॉक के पास हुआ। एसएसबी के दोनों जवान अरुमय और राजेश स्कूटी पर किसी काम से बाहर निकले थे। इस बीच मेन रोड पर तेज गति से फॉरच्यूनर गाड़ी लेकर जा रहे हरी राम ने दोनों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद हरि गाड़ी लेकर रुक गया। घायल दोनों जवानों को अरुमय और राजेश को पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में अरुमय की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों घायल जवान एसएसबी में सिपाही हैं। पुलिस हरि से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें