फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: SIMI के पूर्व सदस्य साकिब नाचन की मौत, तिहाड़ के एक नंबर जेल में था बंद, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sat, 28 Jun 2025 09:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सिमी के पूर्व सदस्य साकिब नाचन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तिहाड़ के एक नंबर जेल में बंद था। 2023 में एनआईए ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व सदस्य साकिब नाचन का शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्रेन हेमरेज होने के बाद 22 जून को उसे तिहाड़ जेल से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया था जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जेल के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 27 दिसंबर 2023 से वह तिहाड़ के जेल नंबर एक में बंद था। 22 जून की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेल के डिस्पेंसरी में ले जाया गया। जहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया जहां वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था।

जेल के अधिकारियों के मुताबिक 28 जून की शाम दिल्ली आर्म्ड पुलिस की ओर से जेल को सूचित किया गया कि शनिवार सुबह 11.30 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पडघा के निवासी साकिब नाचन को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 में गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई के तहत पडघा में छापेमारी की थी और कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें नाचन भी शामिल था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साड़ी-बिंदी और सर्जरी: दिल्ली में ट्रांसजेंडर बन रह रहे पांच बांग्लादेशी पकड़े, इस काम के लिए इस्तेमाल करते एप


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें