फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: AAP को बड़ा झटका, पूर्व MLA उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अपने बेटे संग BJP में शामिल

Sun, 08 Sep 2024 05:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम

सार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल अपने पुत्र समर्थ अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल अपने पुत्र समर्थ अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के वक्त रविवार को गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल अपने पुत्र समर्थ अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने अनीता अग्रवाल और समर्थ अग्रवाल को पार्टी का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया एवं अनु यादव भी उपस्थित रही।

विज्ञापन


अनीता अग्रवाल और उनके बेटे समर्थ अग्रवाल का भाजपा में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कमल का फूल खिलाने के काम में जुट जाएं। इस मौके पर अनीता अग्रवाल और समर्थन अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष कमल यादव और उषा प्रियदर्शी समेत भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और वादा किया कि वह विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें