दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है। त्रिपाठी पर आरोप है कि दिसम्बर 2014 में उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी के साथ धक्कामुक्की और मापरीट की थी।
पुलिस ने त्रिपाठी समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अखिलेशपति त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने पूर्व बीजेपी विधायक की पत्नी समेत अन्य सहयोगियों को उस वक्त बंद कर दिया जब वो मॉडल टाउन में आयोजित पार्टी मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे थे।
अंदर बंद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मामले को उठाया तो आप कार्यकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि उनकी अनुमति के बिन मीटिंग आयोजित की गई थी। इसके बाद दोनो ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।