फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Politics: पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, आप छोड़ BJP में हुए थे शामिल

Wed, 27 Nov 2024 03:56 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा भेजा है। कैलाश गहलोत ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के बाद दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा भेजा है। कैलाश गहलोत ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए.

विज्ञापन


बीते 18 नवंबर को नजफगढ़ से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा मुख्यालय में कैलाश गहलोत को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सदस्यता दिलाई थी।

विज्ञापन

इस दौरान कैलाश गहलोत ने कहा कि मैंने आजतक किसी के दवाब में कोई काम नहीं किया है। जितनी भी ऐसी बातें सुनने में आ रही है कि मैंने ये सीबीआई के दवाब में ऐसा किया या किसी और दवाब में किया ये गलत है। यह निर्णय एक दिन का नहीं है। हजारों लोग अन्ना के आंदोलन के बाद एक विचारधारा से जुड़े, मेरा राजनीति में आने का मकसद लोगों की सेवा करना है। लेकिन जिन मूल्यों के लिए आम आदमी पार्टी ज्वाइन की उनका पतन देखा तो मैं दंग रह गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें