फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महामंडलेश्वर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजा गया

Wed, 01 Mar 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sachidanand giri - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती नगर से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ सचिदानंद गिरी महाराज उर्फ बिल्डर बाबा को पुलिस ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला का कहना है कि जिन राज्यों में आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज हैं, उन राज्य के थानों को इसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। अब जिस मामले में भी इससे पूछताछ करनी होगी, वहां की पुलिस कोर्ट में अर्जी देकर बाबा को रिमांड पर लेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में पेशी से पूर्व आरोपी ने खुलासा किया था कि शुरुआत में इसने पोंटी चढ्डा के साथ शराब का कारोबार भी किया था लेकिन बाद में इसने अपनी कंपनी बनाकर अपॉर्टमेंट और इमारतें बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने धीरे धीरे दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में अपना नेटवर्क बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने 200 करोड़ की संपत्ति बना ली। भोले-भाले लोगों को चूना लगाकर आरोपी लखनऊ जाकर छुप गया।

लेकिन रविवार को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस के ईओडब्ल्यू थाने और इंदिरापुरम में ठगी के मामलों में इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। कई राज्यों की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें