कन्हैया कुमार पर पूर्व में एक अन्य मामले में भी दोषी पाए जाने और चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने सुझाव में जुर्माना राशि कम करने का विकल्प भी दिया है। बता दें कि रिपोर्ट में कुल 21 में 19 अन्य आरोपियों को भी सजा देने की सिफारिश की गई है।
एक समान सजा पर सवाल
छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने उच्चस्तरीय कमेटी और वामपंथी छात्र संगठनों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों पर दस हजार का जुर्माना और राष्ट्र भक्ति दिखाते हुए ऐसे अराजक तत्वों का विरोध करने पर मुझे भी दस हजार रुपये बतौर जुर्माना भरने की सिफारिश की है। मैं यह जुर्माना नहीं भरुंगा।