फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फंसा पूर्व आईएएस का पोता, पुलिस ने निकाला

Mon, 17 Aug 2020 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दक्षिण जिले के ग्रेटर कैलाश-एक थाने के थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी व थाने के अन्य पुलिसकमयों ने इंसानियत की मिशाल पेश की है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कदम उठाते हुए बाथरूम में फंसे तीन वर्ष बच्चे को कुछ ही मिनटों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चा रिटायर आईएएस अधिकारी का पोता है। परिजन समेत स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों की काफी तारीफ कर रहे थे।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वित्त मंत्रालय से संयुक्त सचिव के पद से रिटायर आईएएस अफसर आर. मंडल आर-4 ग्रेटर कैलाश-एक में रहते हैं। उनके तीन वर्षीय पोते ने दोपहर को खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। मगर बच्चा कुंडी नहीं खोल पाया। 

रविवार दोपहर एक बजकर 59 पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिसकमयों ने कुछ मिनटों में बाथरूम के गेट का लॉक तोड़कर बच्चे को बहार निकाल लिया। 
विज्ञापन


बच्चा अंधे घंटे तक बाथरूम के अंदर फंसा रहा। सूचना पाकर कैट्स एंबुलेंस व फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई थीं। बाथरूम में काफी देर फंसे रहने से बच्चा बहुत घबरा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें