फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व सीएम ने की पैरोल अवधि बढ़ाने की मांग, सुनवाई आज 

Fri, 23 Aug 2019 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi_high_court
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने अपनी पैरोल अवधि चार सप्ताह तक बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। हाईकोर्ट उनकी अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन


जेबीटी भर्ती मामले में दस साल की सजा काट रहे ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला का 11 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया था। उनकी पत्नी ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। चौटाला को अंतिम संस्कार के लिए पैरोल मिली थी। 

तेजाखेड़ा स्थित रामबाग में उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था। चौटाला ने अंतिम संस्कार के बाद की प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए पैरोल बढ़ाने की मांग की है। जेबीटी भर्ती घोटाले में अदालत ने ओम प्रकाश चौटाला, उनके पुत्र अजय चौटाला समेत पांच आरोपियों को सजा सुनाई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें