दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को उनसे मिलने के लिए असम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एम्स पहुंचे। इस बीच उन्होंने परिजनों ने अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
वहीं प्रणव मुखर्जी ने डॉक्टरों से भी इलाज को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की। बताया जा रहा है कि पूर्व वित्त मंत्री का स्वास्थ्य अभी भी गंभीर बना हुआ है। हालांकि दवाओं की क्षमता और बेहतर निगरानी की वजह से थोड़ा बहुत सुधार भी डॉक्टरों को लग रहा है लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह से कब तक ठीक हो पाएगा?
इसे लेकर एम्स के डॉक्टर फिलहाल जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि उनके परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पूर्व वित्त मंत्री के स्वास्थ्य में थोड़ा बहुत फायदा जरूर हुआ है।