फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मेट्रोपोलेटियन मजिस्ट्रेट ने ईमेल पर पत्नी को भेजा ‘डेथ ऑर्डर’

Tue, 26 Mar 2019 10:37 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
law
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मेट्रोपोलेटियन मजिस्ट्रेट ने अपनी न्यायाधीश पत्नी का ‘डेथ आर्डर’ जारी कर दिया। 20 मार्च को आरोपी ने अपनी पत्नी को ई-मेल पर ‘डेथ ऑर्डर’ जारी करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। महिला न्यायाधीश ने 22 मार्च को पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, मारपीट, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


सेक्टर-17 थाने में दर्ज करवाए मामले में महिला न्यायाधीश ने बताया है कि वे पिछले काफी समय से पति से अलग रह रही हैं। पति सहित ससुराल पक्ष के लोग पिछले काफी समय से उन्हें प्रताड़ित करते आ रहे हैं। अलग होने के बाद भी पति उनको व उनके मायके वालों को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। 20 मार्च को उनके पति ने उन्हें ई-मेल कर जान से मारने की धमकी दी, जिस पर उन्होंने डेथ आर्डर लिखा हुआ था। महिला न्यायाधीश ने सारे सबूत पुलिस को शिकायत के साथ सौंपे हैं। बताया जाता है कि आरोपी ने कुछ समय पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया था।

महिला न्यायाधीश की शिकायत पर पुलिस ने 22 मार्च को उनके पति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, मारपीट, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने इसे दबा दिया। महिला न्यायाधीश से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गत 24 मार्च को आरोपी को दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी भी कोई पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें