बसपा में शामिल हुआ पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) जॉइन करने के साथ ही दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने एक और बड़ी घोषणा की। वह नई दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे। कल नामांकन दाखिल करने जाएंगे। इस सीट से पहले बीएसपी ने सत्यप्रकाश गौतम को उम्मीदवार घोषित किया था, जो नामांकन दाखिल भी कर चुके थे। मगर अब वह अपना नामांकन वापस लेंगे और उनकी जगह राजुकमार आनंद आप और भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।