फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atishi Father Passed Away: दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का निधन, केजरीवाल से लेकर सिसोदिया तक ने जताया शोक

Fri, 17 Apr 2026 06:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। 
विज्ञापन
आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन - फोटो : X/@SouleFacts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजनक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डीप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

सिसोदिया ने दुख किया प्रकट
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दुख प्रकट करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी जी के पिता श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। इस कठिन समय में आतिशी जी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन

कौन थे विजय सिंह?
विजय सिंह पंजाबी मूल के राजपूत समुदाय से संबंध रखते हैं। आतिशी के माता-पिता दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ता वाही और विजय सिंह का झुकाव वामपंथी विचारधारा की ओर था। इसी कारण उन्होंने अपनी बेटी का उपनाम ‘मार्लेना’ रखा, जो मार्क्स और लेनिन के नामों से प्रेरित था। हालांकि, बाद में आतिशी ने अपने नाम से ‘मार्लेना’ हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें