फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के पूर्व सांसदों व मंत्रियों ने ठोकी दावेदारी, सज्जन-टाइटलर रेस से बाहर

Fri, 22 Feb 2019 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में भले ही कांग्रेस धरातल में है और उसका एक भी सदस्य दिल्ली विधानसभा में नहीं है बावजूद लोकसभा की सात सीटों के लिए पूर्व सांसदों व मंत्रियों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पूर्व सांसद सज्जन कुमार व जगदीश टाइटलर फिलहाल इस रेस से बाहर है। सज्जन जेल में है तो टाइटलर भी 84 दंगो का आरोप के चलते इस रेस से बाहर ही नजर आ रहे है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सभी जिला अध्यक्षों ने अपने हिसाब से संभावित प्रत्याशियों के नामो की सूची प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को सौंप दी थी। अब इस सूची पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अंतिम निर्णय लेना है।

संभावित नामों की जो सूची तैयार की गई है उसमें पूर्व सांसद एवं शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित का नाम ईस्ट दिल्ली से सामने आया है। इसी सीट पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह लवली का नाम भी आया है, लवली कांग्रेस छोड कर भाजपा में चले गए थे लेकिन अहमियत न मिलने पर कांग्रेस में पुन: शामिल हुए। तभी से क्यास लगाया जा रहा था कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है। ऐसे में देखना है कि इस सीट पर शीला भारी पड़ती है और अपने बेटे को टिकट दिलवाने में कामयाब रहती है या फिर लवली बाजी मारते है। हांलाकि इस सीट पर कई अन्य नाम भी है।
विज्ञापन


इसी प्रकार नार्थ ईस्ट सीट पर पूर्व सांसद जय प्रकाश का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। हालांकि सीट पर मतीन अहमद व अन्य नाम भ्ज्ञी है लेकिन अग्र्रवाल के आगे उनके नाम काफी पीछे माने जाते है।

नई दिल्ली सीट पर पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का नाम भी शामिल है। इस सीट पर अन्य नामों पर माकन ही भारी दिख रहे है। वहीं साउथ दिल्ली से पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री, ओम प्रकाश बिधूडी, महेन्द्र चौधरी का नाम है तो वेस्ट दिल्ली से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, देवेन्द्र यादव का नाम प्रमुख है। चांदनी चौक से पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पुत्री एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शमिष्ठा मुखर्जी का नाम शामिल है। अन्य नामों में हारूण युसुफ, अर्चना डालमिया, मंगतराम सिंघल, के नाम भी है। अब देखना है कि शमिष्ठा मुखर्जी के नाम पर मोहर लगती है या नहीं।

हांलाकि सभी सात सीटों पर करीब 70 संभावित प्रत्याशियों के रूप में नाम दिए गए है लेकिन ज्यादातर तो मात्र खानापूर्ति के लिए ही शामिल है। कई ब्लाक अध्यक्षों ने भी अपना नाम दे दिया है तो कई उनके नाम है जिन की ब्लाक अध्यक्ष बनाने की भूमिका रही है। कुल मिलाकर पूर्व सांसद व पूर्व मंत्रियों के बीच ही ज्यादा मुकाबला नजर आ रहा है लेकिन अंतिम समय आलाकमान किस का नाम तय कर दे उसका किसी को पता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें