फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटाई गई पूर्व CM आतिशी की सुरक्षा: 'जेड' की जगह की गई 'वाई' श्रेणी, गृह मंत्रालय ने दिया दिल्ली पुलिस को आदेश

Tue, 22 Apr 2025 04:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को प्रदान की गई सुरक्षा को ‘जेड’ श्रेणी से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को प्रदान की गई सुरक्षा को ‘जेड’ श्रेणी से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

वहीं इस फैसले के बाद अभी तक आतिशी या फिर आम के किसी बड़े नेता का बयान नहीं आया है। 

कब घटाई जाती है सुरक्षा
केंद्र एजेंसियां समय समय पर इस बात का आकलन करती है कि जिन लोगों को सुरक्षा दी गई है वर्तमान में उन पर हमला होने का कितना खतरा है। इसके आधार पर ही एजेंसी उनको दी जाने वाली सुरक्षा श्रेणी को बढ़ाने व घटाने का फैसला करती है। 
विज्ञापन

अब कितने सुरक्षा कर्मी करेंगे आतिशी की सुरक्षा?
पहले आतिशी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी होते थे, जिनमें चार से छह कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते थे। लेकिन अब जब उनकी सुरक्षा श्रेणी को बदल दिया गया है तो अब वाई श्रेणी में आठ सुरक्षाकर्मी होंगे, जिसमें दो कमांडो और पुलिसकर्मी होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें