फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'काम रोकने के लिए जेल भेजा', केजरीवाल बोल- दिल्ली में जो काम किए, वो पूरे देश में कहीं नहीं हुए

Fri, 25 Oct 2024 05:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि दस साल में दिल्ली में जो काम हुए हैं, वे पूरे देश में कहीं नहीं हुए हैं। पूरे देश में कहीं भी मुफ्त बिजली नहीं मिलती। केवल दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे मुफ्त बिजली आती है। उत्तर प्रदेश में लंबे-लंबे पावर कट होते हैं। 
विज्ञापन
मोती नगर विधानसभा में पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार शाम केजरीवाल ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर महिला के खाते में हजार रुपये महीना देने की तैयारी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में अच्छे स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए व बिजली फ्री कर दी गई, लेकिन भाजपा अपने एक भी राज्य में ये सुविधाएं नहीं दे रही है। इस वजह से दिल्ली के काम रोकने के लिए मुझे जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है। सीवर ओवरफ्लो व सड़कें टूटी हुई हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आप चिंता मत करो, हम सब ठीक कर रहे हैं। सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है। अगर भाजपा को वोट दिया तो मुफ्त बिजली-पानी बंद हो सकती है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बदरपुर, आप सांसद संजय सिंह ने करावल नगर, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने द्वारका, सांसद राघव चड्ढा ने छतरपुर में पदयात्रा की।

दिल्ली में जो काम किए, वो पूरे देश में कहीं नहीं हुए : केजरीवाल
केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि दस साल में दिल्ली में जो काम हुए हैं, वे पूरे देश में कहीं नहीं हुए हैं। पूरे देश में कहीं भी मुफ्त बिजली नहीं मिलती। केवल दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे मुफ्त बिजली आती है। उत्तर प्रदेश में लंबे-लंबे पावर कट होते हैं। वहीं, जिनके पानी के बिल ज्यादा आए हैं, उन्हें बिल भरने की जरूरत नहीं है। अगर वे दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे तो बिल माफ कर देंगे।
विज्ञापन


पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
केजरीवाल से मिलने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कई लोग पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पदयात्रा में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए बच्चों से लेकर युवा और महिलाओं समर्थकों में काफी उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें