फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह के पूर्व सलाहकार पर एफआईआर, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत लेने का आरोप

Thu, 13 Feb 2020 05:35 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीके सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह के पूर्व राजनैतिक सलाहकार एसपी सिंह के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि अप्रैल 2019 में कविनगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में एसपी सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराई थी। वीके सिंह के निजी सचिव एमएल सेठी की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल 2019 को केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह के निजी सचिव सुरजीत सिंह ने कविनगर थाने में एसपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें बताया गया था कि एसपी सिंह (शंभुप्रसाद सिंह) ने सांसद वीके सिंह के साथ एक साल पहले राजनीतिक सलाहकार के रूप में कार्य किया था। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। वह सांसद के नाम पर लोगों को धमकाकर एक्टॉर्शन मनी वसूल रहे थे।

जून 2019 में गिरफ्तार कर जेल भेजा

एसपी सिंह पर दो अन्य मामले दर्ज हुए, लेकिन वह कोर्ट से स्टे ले आए। इसके बाद जून 2019 में भाजपा नेता से 3 लाख रुपये लेकर सांसद का फर्जी लेटरहेड देने का मामला सामने आने पर सिहानी गेट पुलिस ने एसपी सिंह को गिरफ्तार किया था। तभी से वह कारागार में निरूद्ध थे। बीते दिनों एसपी सिंह ने कविनगर थाने में अप्रैल 2019 में दर्ज मुकदमे में कोर्ट से जमानत हासिल कर ली।
विज्ञापन


जांच में फर्जी निकले जमानत के दस्तावेज

वीकेसिंह के वर्तमान निजी सचिव एमएल सेठी ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। उसमें लिखा है कि एसपी सिंह ने धोखाधड़ी के मामले में जमानत हासिल कर ली है। जमानत में लगाए दस्तावेजों की जांच कराई गई तो वह फर्जी पाए गए। दस्तावेजों पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर भी फर्जी मिले हैं।

एसएचओ कविनगर, मोहम्मद असलम ने बताया कि एसपी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट से जमानत हासिल की है। तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें