फरीदाबाद के एक अस्पताल में 76 वर्षीय पूर्व एडीजे बलबीर सिंह रावत के दिल का वाल्व बिना सर्जरी बदल दिया गया। विशेष बात यह थी कि करीब बीस साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। इतने सालों बाद बाईपास की गई ग्राफ्ट में फिर से दिक्कत आने लगी थी।
जांच के बाद पता चला कि उनके दिल कि आर्टरीज और एओर्टिक वाल्व में ब्लॉकेज आ गई है। ऐसे में पूर्व एडीजे की हालत काफी गंभीर हो गई थी। डॉ. सिम्मी मनोचा ने बताया कि बिना सर्जरी सिर्फ एनजियोप्लास्टी के माध्यम से उनके सभी ब्लॉकेज खत्म किए गए।
अपनी तरह का देश में यह पहला अनोखा ऑपरेशन था, जोकि पूरी तरह से सफल रहा है। मरीज का का पहले रेट्रोग्रेड तकनीक से कोरोनरी धमनी को 3 स्टेंट्स लगाकर ठीक कियागया। इसके बाद खराब एओर्टिक वाल्व को बिना सर्जरी किए ही बदल दिया गया। ब्यूरो