फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा और आप महिला मोर्चा की प्रमुख रिचा पांडेय

Sat, 17 Aug 2019 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें मनोज तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने की पुष्टि कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही कर दी थी। शनिवार को उन्होंने दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


उनके साथ ही आप की महिला मोर्चा की प्रमुख रिचा पांडेय भी भाजपा में शामिल हुई हैं। वह भी कपिल मिश्रा के साथ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंची और सदस्यता ग्रहण की।

आज सुबह करीब सुबह 11 बजे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में विजय गोयल के अलावा और भी कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में खुलकर भाजपा के समर्थन में प्रचार करने वाले कपिल मिश्रा की आप पार्टी से विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कपिल ने औपचारिक रूप से भाजपा में जाने की घोषणा की है। उनकी मानें तो वे बगैर किसी मंशा लिए भाजपा में जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें