फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा के नजफगढ़ जिला के गठन का मामला लटका, जिला अध्यक्ष को लेकर खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत अधिकांश जिलों में नई जिला कार्यकारिणी गठित हो चुकी है लेकिन पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के नजफगढ़ जिला का गठन अधर में लटका हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह जिला अध्यक्ष बदलने की मांग को लेकर संगठन के भीतर बनी असहमति है।
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा 13 जिलों में संगठनात्मक ढांचे का ऐलान कर चुकी है, जबकि नजफगढ़ जिला अब तक अंतिम रूप नहीं ले सका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत जिला अध्यक्ष में बदलाव के पक्ष में हैं। वहीं संगठन का एक प्रभावशाली वर्ग मौजूदा जिला अध्यक्ष को हटाने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संगठन के लिए यह जिला राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां विधानसभा और निगम राजनीति के लिहाज से पार्टी मजबूत है। ऐसे में जिला अध्यक्ष के बदलने को लेकर प्रदेश नेतृत्व किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहता है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश भाजपा उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के बाहरी जिला अध्यक्ष में भी बदलाव कर चुकी है। इसके बाद माना जा रहा था कि नजफगढ़ जिले के गठन की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व लगातार दोनों पक्षों से बातचीत कर रहा है। सहमति बनने के बाद ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें