फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉप पर उतरना भूली अशक्त महिला, बस में हुआ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी में रोडवेज बस में शनिवार रात चालक और परिचालक ने अशक्त महिला से दुष्कर्म किया। शर्मसार करने वाली वारदात चलती बस में हुई। आरोपियों ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और दादरी में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


दादरी पुलिस ने अज्ञात चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बीपी मलिक ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक कन्नौज की रहने वाली महिला छिबरामऊ से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में दादरी आने के लिए बैठी थी। बताया गया है कि पैर से अशक्त महिला को दादरी में उतरकर दूसरी बस से भंगेल जाना था, लेकिन वह दादरी में उतरना भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बस से उतरना भूल गई तो बनाया शिकार

दिल्ली के आनंद विहार में रुकने पर बस से सभी यात्री उतर गए, लेकिन महिला बैठी रही। चालक के पूछने पर महिला ने दादरी जाने की बात कही। इसके बाद चालक और परिचालक दादरी जाने की बात कहकर खाली बस में अकेली महिला को लेकर चल दिए।

आरोप है कि रात करीब 2:30 बजे सुनसान स्थान पर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी बस को इधर-उधर घूमाते रहे और सुबह पीड़ित महिला को दादरी में छोड़कर फरार हो गए।

महिला की सूचना पर परिजन दादरी पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात चालक-परिचालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें