फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार छोड़िए, अब सिटी बस से सफर कीजिए जनाब

Thu, 12 Jan 2017 10:30 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब सिटी बस के अधिकारी कार मालिकों को लुभाने में जुटेंगे। मकसद होगा सिटी बस को आगे बढ़ाना। इसका जरिया कार मालिक बनेंगे। इसेे लेकर समीक्षा बैठक में चर्चा की गई है। नोएडा में एनएमआरसी की लो फ्लोर एसी सिटी बस के शुरू होने के बाद इसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार कवायद की जा रही है।
विज्ञापन



सिटी बस के प्रमोशन के लिए जो भी संभव हो उस पर ध्यान दिया जा रहा है। सिटी बस के अधिकारी उन क्षेत्रों व तबकों पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकें। इसी कड़ी में शहर में अपने घर से मेट्रो स्टेशन तक कार से सफर करने वालों पर टारगेट फिक्स किए जाने की बात सामने आई।


ऐसे लोगों को सिटी बस से चलने को जागरूक किया जाएगा। उनसे सिटी बस से चलने के फायदे को बताया जाएगा। सिटी बस के अधिकारियों की ओर से यह कोशिश होगी कि शहर के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाई जाए। इसके लिए उन क्षेत्रों पर भी फोकस किया जाएगा, जहां ज्यादा से ज्यादा कार से चलने वाले निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी को मेट्रो से कनेक्ट करने पर होगा जोर

FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
सिटी बस सेवा का लक्ष्य है कि वह शहर के महत्वपूर्ण स्थानों को सिटी बस के माध्यम से मेट्रो स्टेशनों से जोड़ दें। यही नहीं मेट्रो से सफर करने वाले किन-किन क्षेत्रों में रहते हैं। इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।


कार से चलने वालों को सिटी बस की ओर आकर्षित करने के पीछे एक मकसद शहर को जाम से मुक्ति दिलाना भी है। एक छोटी सी दूरी तक सफर करने वाले को कार के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देकर शहर को जाम मुक्त करने की योजना भी इसमें शामिल है।


शहर में 14 दिसंबर से लो फ्लोर एसी सिटी बसें शुरू हुई हैं। यह शहर के पांच रूटों पर चल रही हैं। पहले चरण में 50 बसें चलाने की योजना है, लेकिन फिलहाल 36 बसें ही आई हैं। 14 अन्य बसें जल्द आने की संभावना है।


 हमारा यह मानना है कि अगर कार वाले पैसेंजर को सिटी बस की सुविधा दी जाएगी तो उससे शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यही नहीं ऐसे लोगों के लिए मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग समेत कुछ अन्य सुविधाएं दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।
- संतोष यादव, एमडी, एनएमआरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें