फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हवाई अड्डे पर दवाओं की तस्करी में विदेशी गिरफ्तार, 85 लाख कीमत की दवाइयां बरामद

Thu, 09 May 2024 11:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे हवाई अड्डे पर मौजूद सीआईएसएफ के निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने टर्मिनल-तीन के चेक इन क्षेत्र में एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को देखा। शक होने पर यात्री को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ कर्मियों ने दवाओं की तस्करी में एक विदेशी नागरिक को पकड़ा है। उसके कब्जे से 85 लाख कीमत की दवाइयां मिलीं। आरोपी की पहचान घाना निवासी जोसेफ अमरा अमर्टे के रूप में हुई है। सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे हवाई अड्डे पर मौजूद सीआईएसएफ के निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने टर्मिनल-तीन के चेकइन क्षेत्र में एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को देखा। शक होने पर यात्री को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान घाना निवासी जोसेफ अमरा अमर्टे के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि उसे अमीरात एयरलाइंस से दुबई होते हुए अकरा जाना है।

उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके बैग की एक्सरे मशीन पर जांच की। जांच के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी। तलाशी लेने पर बैग से कई प्रकार की दवाएं मिलीं। पूछताछ करने पर यात्री दवाओं के कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया। उसके बाद मामले की जानकारी कस्टम विभाग के अधिकारियों को दी गई। साथ ही यात्री और दवाओं की खेप को उनके हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें