नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने पीएचडी कार्यक्रम से जुड़े अध्यादेश-9 में संशोधन किया है। इसके तहत विदेशी छात्र सालभर पीएचडी में दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल ने इन बदलावों को मंजूरी दी है। नए प्रावधान के अनुसार विदेशी और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा प्रायोजित छात्रों को सुपरन्यूमरेरी सीटों के तहत प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक प्रोफेसर अब निर्धारित संख्या से अतिरिक्त अधिकतम दो अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों का मार्गदर्शन कर सकेगा। ब्यूरो