नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में हिंदी माह-2026 की शुरुआत विदेशी छात्रों के लिए हिंदी सीखने की नई पहल के साथ हुई। संस्थान के हिंदी कक्ष की ओर से बेसिक हिंदी लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत के लिए संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न देशों और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से छात्रों ने हिस्सा लिया। सत्र में छात्रों ने हिंदी सीखने की अपनी रुचि साझा की। उन्होंने भाषा के जरिए एक-दूसरे से जुड़ने और भारतीय संस्कृति व परिवेश को करीब से समझने की उत्सुकता भी जताई। इस अवसर पर आईआईटी दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संकायाध्यक्ष प्रो. अनिल वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने हिंदी कक्ष की इस पहल को प्रोत्साहित करते हुए अपना समर्थन दिया। संवाद