फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए चार हैलीपैड

Sat, 16 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 91 स्थित शिवनादर विश्वविद्यालय में 18 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम को लेकर परिसर के अंदर चार हैलीपैड बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को भी पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


मेन गेट की तरफ  राज्यपाल राम नाईक का हैलीकाप्टर उतारने के लिए हैलीपैड बनाया गया है। डी भवन के पीछे राष्ट्रपति के लिए तीन हैलीपैड बनाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किस स्थान पर कितना पुलिस बल तैनात होगा और वीआईपी के बैठने उनकी सुरक्षा समेत बिंदुओं को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में अधिकारियों से वार्ता कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें