फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की गुत्थी सुलझाने को 14 वीं मंजिल से गिराया पुतला             

Mon, 17 Dec 2018 06:04 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की ईकोविलेज सोसायटी में 14वीं मंजिल से गिरकर आरती (29) की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए रविवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना का सीन दोहराया। आरती के भाई ने बताया कि 14वीं मंजिल से तीन बार पुतला गिराया गया इनमें एक बार पुतला घटनास्थल के पास और दो बार दूर जाकर गिरा। इससे उसके 14 वीं मंजिल से कूदने के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले उसने 14 वीं मंजिल से गिरने के बावजूद शरीर पर चोट नहीं होने पर सवाल खड़े कर और हत्या का आरोप लगाते हुए सोशल साइट पर पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।    

विज्ञापन

   

ग्रेनो वेस्ट स्थित ईकोविलेज सोसायटी में 12 दिसंबर को 14वीं मंजिल से गिरकर आरती (29) की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने खाने में सब्जी बनाई थी। इसके बावजूद उसके पति व देवर अंडा लेकर खाना बनाने लगे थे। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और आरती ने कूदकर जान दे दी। इस मामले में मृतका के भाई अभिमन्यु राज ने अपनी फेसबुक वॉल पर मार्मिक अपील की थी। साथ ही ससुराल वालों के दहेज उत्पीड़ऩ और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में दहेज उत्पीड़न व गैर इरादतन हत्या के आरोप में पति विवेक व अन्य ससुराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।  हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम रविवार को एक बार फिर मौके पर पहुंची। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने एक पुतला बनाकर तीन बार अलग-अलग ढंग से 14 वीं मंजिल से ठीक उसी तरह से फेंका, जिस तरह महिला के कूदने का दावा किया गया था।    
  
विज्ञापन

भाई बोला- आत्महत्या नहीं हत्या है

आरती के भाई अभिमन्यु राज का कहना है कि दोबारा पुतला उस स्थान से दूर जाकर गिरा है, जिस जगह शव पड़ा मिला था। अभिमन्यु का कहना है कि शव घास पर पड़ा था। उस दौरान भी उन्होंने सवाल खड़ा किया था कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद बिल्डिंग के इतने करीब इंसान नहीं गिर सकता। वहीं, 14 वीं मंजिल से गिरने के बावजूद आरती के शरीर पर उस तरह के चोट के निशान नहीं थे। अभिमन्यु का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है।        

- अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। महिला की मौत आत्महत्या है या फिर हत्या यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटना का सीन दोहराया गया। पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। - पीयूष कुमार सिंह, सीओ तृतीय। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें