नई दिल्ली। एक निजी समूह की पहल ‘भूख मुक्त दुनिया’ ने बताया कि उसके सड़क भोजन वितरण कार्यक्रम के तहत भारत के 20 राज्यों और नौ देशों में 1.43 लाख लोगों तक नियमित भोजन पहुंचाया जा रहा है। संस्था के अनुसार, भोजन वितरण के जरिए जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं, आश्रय और पुनर्वास से जोड़ने में भी मदद मिल रही है। नागरकोइल में एक बुजुर्ग को देखभाल गृह तक पहुंचाने का उदाहरण भी साझा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। ब्यूरो