फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोनरवा ने शेयर समाधान से मिलाया हाथ

Sat, 28 Oct 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फोनरवा कार्यालय में शेयर समाधान और फोनरवा डूबे न‌िवेश को न‌िकालने के ल‌िए एक दूसरे के साथ आये और इसके बारे में जानकारी दी गई - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने शेयर समाधान प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्वैच्छिक रूप से सूचना साझा करने का संकल्प किया। इसके तहत फोनरवा शेयर, म्यूचुअल फंड, बीमा, भविष्य निधि, बैंक जमा, डाक जमा आदि के रूप में डूबे, भूले अथवा और लावारिस निवेश के पीड़ित निवेशकों की सूचना शेयर समाधान से साझा करेगा।
विज्ञापन


फोनरवा के कार्यालय में शनिवार को अध्यक्ष एनपी सिह ने शेयर समाधान की (मिशन मनी बैक) योजना को भी लांच किया। उन्होंने कहा कि कई पीड़ित निवेशक निजी या सरकारी संगठनों या बैंकों से अपने निवेश वापस पाने के लिए दर-दर भटकते हैं और अंत में निवेश वापस मिलने की आस छोड़ देते हैं। हम आशा करते हैं कि शेयर समाधान ऐसे लोगों की मद्द करेगा और उन्हें भविष्य में अपने निवेश को सुरक्षित करने के बारे में भी जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें