फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR वालों को कल से नहीं सताएगा कोहरा

Sat, 01 Feb 2014 02:53 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा शनिवार तक अधिक परेशान करेगा। रविवार से कोहरे में कमी आएगी जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होगी। मैदानी इलाकों में तीन फरवरी को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 3-4 फरवरी को भारी बर्फबारी हो सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बहुत परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी में सुबह घना कोहरा रहा। इतना ही नहीं कोहरे के बीच सूरज छिपा सा रहा।

यह भी पढ़ें: NCR में 2 और 3 फरवरी को फिर होगी बारिश

पश्चिमी यूपी में कई जगह सर्द दिन रहा। मुरादाबाद (यूपी) में दिन का तापमान सबसे नीचे 12.7 डिग्री दर्ज किया जबकि नारनौल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 4.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में शनिवार तक दिन में इसी तरह की ठंड की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन


दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 21.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 10 डिग्री दर्ज किया या। हवा में नमी की मात्रा 65-100 फीसदी रही। दिन का तापमान फरीदाबाद में 17 डिग्री, गाजियाबाद में 19.1 डिग्री और नोएडा में 19.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान पूरे एनसीआर में 10-11 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें