फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: सर्दी-घने कोहरे और प्रदूषण की मार, धुंध की आगोश में दिल्ली-एनसीआर, ट्रेन और उड़ानों पर असर

Mon, 29 Dec 2025 12:55 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी, घने कोहरे और वायु प्रदूषण की मार से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी लेट हैं। इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।   
विज्ञापन
सराय काले खां में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी, घने कोहरे और वायु प्रदूषण की मार से लोगों का हाल बेहाल है। घने कोहरे की चादर छाने से विजिबिलिटी प्रभावित हुई है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली में सराय काले खां और द्वारका सेक्टर तीन और छह में घना कोहरा छाया हुआ है।

विज्ञापन



 

Trending Videos

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है आज सुबह दिल्ली और हिंडन (एयरपोर्ट) में ठंडी हवा और घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी में उतार-चढ़ाव के कारण फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव हुए हैं, और जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, ऑपरेशन सामान्य से धीमे हो सकते हैं। मौसम ठीक होने के बाद, ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे, और फ्लाइट्स प्लान के मुताबिक उड़ान भरेंगी।
 

कुछ ट्रेनें लेट

घने कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनें लेट हैं।

 

कोहरे के कारण फ्लाइट्स लेट

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से कुछ फ्लाइट्स लेट हो गई हैं।

दिल्ली में घने कोहरे की चादर छा जाने से विजिबिलिटी प्रभावित हुई है। महावीर एन्क्लेव में छाया घना कोहरा 


 

दिल्ली में द्वारका सेक्टर 6 से डाबरी रोड तक छाया घना कोहरा  

 

इंडिया गेट में घना कोहरा

इंडिया गेट में घने कोहरे की चादर छा जाने से विजिबिलिटी प्रभावित हुई है।

 

आज ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी में इस हफ्ते मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुख्यतः आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो नया पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 31 दिसंबर से आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके लिए आईएमडी ने दिल्ली में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके प्रभाव से दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। दिल्ली में 29 और 30 दिसंबर की सुबह को कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।
 
विज्ञापन

दिल्ली में 1 जनवरी को बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है। पहली जनवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। कुछ जगहों पर बेहद हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें