फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: ट्रेनें होने लगीं लेट

Sun, 22 Nov 2015 08:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। कोहरे की वजह से कई दिन से लगातार लेट चल रही आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इससे पहले 21 नवंबर को इसकी सीक्वेंस ट्रेन कोलकाता-आनंद विहार रद्द कर दी गई थी। छह दिन में इस ट्रेन का संचालन दूसरी बार रद्द किया गया है।

कई दिन से यह ट्रेन लगातार लेट चल रही थी। रविवार को भी यह ट्रेन कोलकाता की ओर से करीब 5 घंटे की देरी से गाजियाबाद पहुंची थी। आनंद विहार से भी रविवार को इसका संचालन 4 घंटे लेट हुआ था।

छठ पर्व के बाद जहां पश्चिम बंगाल और बिहार से दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी है। ऐसे में कोलकाता से आने वाली यह ट्रेन रद्द हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार से चलकर 4:10 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है। अलीगढ़ के रास्ते होते हुए तीसरे दिन सुबह कोलकाता पहुंचती है।

ये ट्रेनें भी रहीं लेट
सद्भावना एक्सप्रेस 9:45 घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 14:30 घंटे, लिच्छवी 19 घंटे, श्रमजीवी 5:30 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 4:30 घंटे, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 6 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें