फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी फ्लाइंग स्कवॉड

Sat, 12 Sep 2020 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का नियम तोड़ा.. - फोटो : डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं। यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी जरूरी है। कुछ इसी तरह की उद्घोषणाएं अब मेट्रो में की जा रही हैं। बावजूद, लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए फ्लाइंग स्कवॉड तैनात कर दी गई हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। सभी बड़े स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, जिन पर जागरूकता भरे संदेश और अपील की जा रही हैं। 

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, यदि नियमों की अनदेखी की जाती है तो दिल्ली मेट्रो (ऑपरेशंस एंड मेंटीनेंस एक्ट) के तहत कार्रवाई करेगी। ऐसे यात्रियों को पुलिस को भी सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले मेट्रो प्रशासन को ऑपरेशन शुरू होने के बाद से ही जानकारी मिलने लगी थी कि बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो के अंदर प्रवेश करने पर मास्क उतार देते हैं, जबकि प्रवेश-निकास द्वार पर सबके चेहरों पर मास्क होते हैं। 

डीएमआरसी की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यात्री नए यात्रा प्रोटोकॉल से वाकिफ हो जाएंगे। इससे लोगों की सेहत को भी खतरा नहीं रहेगा और संक्रमण के प्रसार को भी रोकना संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें