फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी : फूलों की खुशबू से महक उठा टाउन पार्क

Sun, 05 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
flower show - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई दिन से बसंत पुष्प मेले का इंतजार कर रहे सैंकड़ों लोगों ने रविवार को टाउन पार्क पहुंचकर खूब मस्ती की। मेले में लोग अपने बच्चों की फूलों के साथ फोटो खींच रहे थे कहीं रंगारंग कार्यक्रम का मजा उठा रहे थे। लोगों को कलाकारों ने अपने करतब भी दिखाए।
विज्ञापन


पार्क में लगे 250 फिट तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाने का क्रेज खूब रहा। हुडा द्वारा सेक्टर 12 टाउन पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का संपदा अधिकारी महावीर प्रसाद ने शुभारंभ किया। पुष्प मेले में 200 से अधिक फूलों की किस्में प्रदर्शित की गई थी।

इस पुष्प प्रदर्शनी में 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये जानकारी एसडीओ अवनीश त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, गमले के पौधे प्रतियोगिता के साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


दोपहर बाद समापन के मौके पर पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी और हुडा प्रशासक यशेंद्र सिंह पुष्प प्रदर्शनी पहुंचे और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने मेले का भ्रमण किया और वहां पर लगे विभिन्न स्टालों को भी देखा।

संबंधित अधिकारियों से विभिन्न प्रकार के पुष्पों के बारे में जानकारी भी हासिल की। त्यागी ने बताया कि अतिथियों ने शिक्षाविद डॉ. अमित भल्ला को चैलेंज कप से पुरस्कृत किया।

ऑल ओवर ट्रॉफी मानव रचना इंस्टीट्यूट को दी गई। पुष्प प्रदर्शनी का 5000 से अधिक लोगों ने अवलोकन किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सतपाल दहिया, कार्यकारी अभियंता जोगीराम, अश्विनी गौड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें