फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट दुपहिया पर बैठा पांच साल का बच्चा, चालान

Thu, 26 Sep 2019 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

दुपहिया चलाते समय हेलमेट सिर्फ चालक को ही नहीं, बल्कि पीछे बैठी सवारी को भी लगाना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर पुलिसकर्मी आपको रोकेंगे तो नहीं, लेकिन कैमरे में कैद हुए तो चालान जरूर कट जाएगा। बुधवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दुपहिया पर पीछे बैठे पांच साल के बच्चे ने हेलमेट नहीं पहना था। कैमरे ने कैद किया और बाद में चालान जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को सेक्टर-14ए स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंचे मयूर विहार फेज-3 निवासी अनुराग ने एसपी ट्रैफिक अनिल झा से गलत चालान की शिकायत की। अनुराग ने बताया कि हाल ही में उन्हें मोबाइल पर चालान कटने का मेसेज मिला। ऑनलाइन चेक करने पर स्कूटी का फोटो दिखाई दिया, जबकि अनुराग के पास बाइक है।

एसपी ट्रैफिक ने मुख्य सर्वर से जांच की तो पता चला कि स्टेडियम चौराहे पर चालान काटा गया था। फोटो में बाइक पर अनुराग ही बैठे थे। हालांकि, उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन पीछे बैठे उनके पांच साल के बच्चे ने हेलमेट नहीं लगाया था। कैमरे में पिछली सवारी बिना हेलमेट होने पर चालान काट दिया गया।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान चलाएंगे
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह अपने आप में अलग तरह का मामला सामने आया है। हेलमेट का नियम तो सभी के लिए है। पिछली सीट पर बच्चा यदि मां की गोद में बैठा होता तो उसे सुरक्षित माना जा सकता था, लेकिन यदि बच्चे को अकेले पीछे बैठाकर दुपहिया चला रहे हैं तो उसे भी हेलमेट पहनाकर रखना चाहिए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बिना हेलमेट पहने दुपहिया के पीछे बैठी सवारी के भी चालान काटे जा रहे हैं। इसलिए लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को भी हेलमेट पहनाकर दुपहिया के पीछे बैठाना चाहिए।
विज्ञापन

- अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें