फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पांच साल के बच्चे ने खोल दिया मां की हत्या का राज, आखिरकार पिता गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • पहले पत्नी के सिर पर किया बैट से हमला, फिर गला रेता
  • चरित्र पर शक की वजह से दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबड़ी इलाके में पांच साल का बच्चा अपनी नजरों के सामने मां की हत्या देखकर पहले तो सहम गया था, लेकिन पुलिस को देखकर उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि पिता ने पहले मम्मी के सिर पर बैट से हमला किया, फिर चाकू से गर्दन रेत डाली। 

विज्ञापन


बच्चे ने बताया कि इसके बाद पापा ने खुद को भी चोट पहुंचाई, जिससे पुलिस उन पर शक न करे। बच्चे के बयान के बाद आरोपी भानू प्रताप ने भी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि  वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण उसे मार डाला। 

डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 24 सितंबर को डाबड़ी इलाके के भरत विहार में एक घर के अंदर झगड़े की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक महिला जख्मी हालत में पड़ी मिली। उसके सिर, हाथ और गले पर चोट के निशान मिले। 
विज्ञापन


वहीं, पास के दूसरे कमरे में महिला का पति जख्मी हालत में मिला, जिसके गले और कलाई पर चोट के निशान मिले। दोनों घायलों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

मामले की जांच के दौरान पुलिस को महिला के बेटे ने पूरी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने बच्चे के बयान को मजिस्ट्रेट के सामने करवाया, जिसने बताया कि उसकी मम्मी को पापा ने ही मारा है। इसके बाद उन्होंने खुद को भी चोट पहुंचाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें