फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक दिन में की कैंसर की पांच रोबोटिक सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीभ, पित्ताशय, मूत्राशय और गर्भाशय के कैंसर का किया इलाज, सर्जरी में सटीकता बढ़ाने में मिलती है मदद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कैंसर के जटिल ऑपरेशन में आधुनिक रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक ही दिन में पांच मरीजों की रोबोटिक सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। इन ऑपरेशन में दा विंची 5 रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की मदद से चार प्रकार के कैंसर का इलाज किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन सर्जरी का नेतृत्व अस्पताल के कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर और ऑन्को रोबोटिक सर्जरी के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास ने अपनी टीम के साथ किया। सर्जरी कराने वालों में 52 वर्षीय पुरुष के जीभ के कैंसर, 60 वर्षीय महिला के पित्ताशय के कैंसर और 73 वर्षीय पुरुष के मूत्राशय के कैंसर के मामले शामिल थे। इसके अलावा, 50 और 53 वर्ष की दो महिलाओं के गर्भाशय की अंदरूनी परत के कैंसर का भी रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन किया गया। रोबोटिक सर्जरी में छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इससे रक्तस्राव और दर्द कम होने तथा मरीज के जल्द स्वस्थ होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें