उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। मंगलवार को शहर में तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए, हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हादसा गुलावठी में हुआ, जबकि दो अन्य दुर्घटना आहार क्षेत्र की हैं।
गुलावठी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने दो होमगार्डों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मैत हो गई। इसके अलावा आहार क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत की खबर है। इसके अलावा आहार क्षेत्र के गांव नगला नलू में अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया।
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।