फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक करोड़ के गहने व नकदी चुराने वाले पांच गिरफ्तार, सामान खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के मधु विहार के एक घर में हुई थी चोरी
विज्ञापन

-आरोपियों के कब्जे से जेवर और नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में करीब एक करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों बाबलू, रामपाल, पिंकी, विशाल और सुनार रवि सोनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सुनार भी है। उसने आरोपियों से चोरी का सामान खरीदा था।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यह मामला इस महीने की शुरुआत में मधु विहार के आर्य नगर अपार्टमेंट में हुई चोरी से जुड़ा है। एक अप्रैल को मिली शिकायत में पीड़ित ने कहा था कि 31 मार्च की शाम घर बंद करके गए थे, लेकिन अगले दिन लौटने पर ताले टूटे मिले। घर से सोने, हीरे व चांदी के आभूषण तथा नकदी गायब थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई, जिसमें करीब 12 लाख रुपये नकद शामिल थे। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच में पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों को करीब 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रैक किया, जिससे उनकी पहचान में मदद मिली। आठ अप्रैल को छापेमारी कर बाबलू उर्फ कलुआ और रामपाल उर्फ रामकुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी विशाल उर्फ विक्की की संलिप्तता का खुलासा किया, जिसे 10 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच में पिंकी नामक एक अन्य सहयोगी और चोरी का सामान लेने वाले सुनार रवि सोनी की पहचान हुई, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का बड़ा हिस्सा बरामद किया है। इनमें करीब 70 प्रतिशत सोने-हीरे के आभूषण, 80 प्रतिशत चांदी के सामान और आठ लाख रुपये नकद शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में रिहायशी कॉलोनियों की रेकी कर बंद घरों की पहचान करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें