फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आरएमएल अस्पताल में कोरोना के पांच और संदिग्ध मरीज भर्ती, एडवाइजरी जारी

Wed, 05 Feb 2020 10:04 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में कोरोना वायरस के पांच और संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। बुधवार को अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है। इन सभी मरीजों में अभी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बुधवार को जिन पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, इनमें से एक 30 वर्षीय व्यक्ति बीते 29 जनवरी को तीन महीने बाद चीन से लौटा था। जबकि 23 वर्षीय एक छात्रा पिछले डेढ़ साल से चीन में पढ़ रही है और वह बीते 27 जनवरी को ही वापस लौटी थी।

इनके अलावा बाकी तीनों संदिग्ध मरीज बीते 3 फरवरी को चीन से वापस लौटे हैं। 23 वर्षीय छात्र बीते 27 जनवरी को दिल्ली वापस लौटा था। वह चीन से मलेशिया गया था और वहां से वापस दिल्ली आया है। डॉक्टरों का कहना है कि खांसी, बुखार, उल्टी, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी के चलते इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार कोरोना एक तरह का संक्रमित वायरस है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण के जरिये फैलता है। सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत, छींक, खांसी, बुखार, किडनी फेल इत्यादि लक्षण इससे जुड़े हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंडरब से साफ करें। खांसते और छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू से ढंकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो तो उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें