फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पांच नए इलाके कंटेंटमेंट घोषित, कुल संख्या 84 हुई

Mon, 20 Apr 2020 11:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में पांच नए कंटेन्मेंट जोन की पहचान की गई है। दिल्ली सरकार ने इन इलाकों को सील कर आपरेशन शील्ड शुरू किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इनमें गली नंबर 24-28 तुगलकाबाद एक्सटेंशन, जी ब्लॉक जहांगीरपुरी, फ्लैट नंबर 265 से 500 के बीच संगम एन्क्लेव, जहांगीरपुरी का इलाका, मकान नंबर 34/156 से 34/189 ब्लॉक 34 त्रिलोकपुरी और एफ ब्लॉक शालीमार बाग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पांच नए जोन की पहचान के बाद दिल्ली में ऐसे इलाकों की संख्या 84 हो गई है। इन इलाकों को सील कर प्रशासन लोगों के लिए दैनिक जरूरत का सामान मुहैया करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें